फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय विशेष का अनुसूचित बस्ती पर धावा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़हलगंज अनुसूचित बस्ती में बुधवार सुबह 20 से 25 की संख्या में एक समुदाय के लोगों ने धावा बोल दिया। वहीं जब बस्ती के लोग एकजुट हो गए तो वे लोग फायर करते हुए फरार हो गए। घटना के बाबत अनुसूचित बस्ती की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई है। वहीं जहानागंज थाना पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बड़हलगंज अनुसूचित बस्ती में मंगलवार की रात एक समुदाय के तीन युवकों ने कई चक्कर लगाए। इस दौरान बस्ती निवासी राजन पुत्र शंकर ने उन्हें रोका और चक्कर लगाने के बारे में पूछताछ करने लगा। राजन की यह बात बाइक सवार युवकों को नागवार लगी और वे कहा सुनी करने लगे। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया और दोनों पक्षों अपने-अपने घर लौट गए। इसके बाद बुधवार की दूसरे समुदाय के लगभग दो दर्जन भर लोग असहले से लैस होकर अनुसूचित बस्ती में पहुंच गए। समुदाय विशेष के लोगों को बस्ती में आने पर बस्ती के लोग भी एकजुट हो गए और उन्हें दौड़ा लिया। बस्ती के लोगों के दौड़ाने पर हमलावरों ने असहले से हवाई फायर भी किया। घटना के बाद अनुसूचित बस्ती के लोग थाने पर पहुंचे और तहरीर भी दिया, लेकिन एसओ जहानागंज ज्ञानूप्रिया ने ऐसी किसी घटना से किया ह है। उनका कहना है कि भूमि विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी, लेकिन फायरिंग व मारपीट आदि सिर्फ अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें