फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, एसओ समेत कई घायल

Sun, 12 Apr 2020 10:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सेहदा गांव में रविवार देर शाम भूमि विवाद सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसमें थाना प्रभारी भी शामिल है। पुलिस मामले में 12 लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सेहदा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने हमला करके दूसरे पक्ष की एक महिला को घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। रविवार को फिर विवाद होने पर पहले पुलिस की पीआरबी टीम के मौके पर पहुंचते ही दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसवालों को दौड़ा लिया। किसी तरीके से पुलिस कर्मी वहां से भागे और मामले की जानकारी थाने पर दी।

थाना प्रभारी कंधरापुर शिवशंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस के ऊपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हमले में एसओ शिवशंकर सिंह के अलावा लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।
विज्ञापन


किसी तरीके से पुलिस वहां से बचके निकली। प्रकरण में 8 महिला और 4 पुरुषों सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी पंकज पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें