फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पुलिस पर हमला: बीच सड़क पर वर्दी खींची, कॉलर पकड़ा, बाइक गिराई; तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ FIR

Mon, 04 Aug 2025 06:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस के साथ मारपीट की वीडियाे वायरल होते ही पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक को बचाने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी, तभी मनबढ़ उन्हें भी खींचकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
आजमगढ़ के शहर कोतवाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पीआरवी टीम पर हमला करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने के बाद फल खरीद रहे पुलिसकर्मियों पर पांच युवकों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट, वर्दी खींचने और सरकारी बाइक को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें आरोपियों की दबंगई साफ नजर आ रही है।

कंधरापुर थाने पर तैनात पीआरवी कर्मी सच्चिदानंद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह अपने साथी चालक राजेश राय के साथ हर्रा की चुंगी पर पेट्रोल भरवाने गए थे।
विज्ञापन


पेट्रोल लेने के बाद पास के चौक पर फल खरीदते समय तीन बाइक सवार युवकों ने एक राहगीर से मारपीट शुरू कर दी। जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो दो और लोग आ गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज, वर्दी की कॉलर पकड़कर खींचने, शर्ट के बटन तोड़ने और सरकारी बाइक को तोड़ने की कोशिश की। मौके पर लोगों के जुटने से आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

उक्त मामले में पुलिकर्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी अंकित सोनकर, मोनू सोनकर, सोनू सोनकर व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें