फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दाहिने पैर में गोली लगी, किशोर अभिरक्षा में; अपराध करने जा रहे थे

Sun, 03 Aug 2025 04:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Crime News: यूपी के आजमगढ़ में रौनापार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को अरेस्ट किया है। उसके साथ एक किशारे भी था। आरोपी के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के गोदाम में चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात नहर किनारे घेराबंदी की, जहां बदमाशों से आमना-सामना होने पर मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद की।

जानकारी मुताबिक, रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मशर्फी (नैनीजोर) गांव निवासी राजकुमार गोंड़ ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 31 जुलाई की रात करीब 10.05 बजे छह अज्ञात चोरों ने गोदाम में चोरी का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश असलहों के साथ दिखाई दिए।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में थाना रौनापार में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शनिवार को थाना प्रभारी मंतोष सिंह अपनी टीम के साथ काखभार बाजार में मौजूद थे। तभी मुखबिर खास ने आकर बताया कि महुला देशी शराब के गोदाम में चोरी करने का प्रयास करने वाले कुछ व्यक्ति लाटघाट महुला मुख्य हाईवे मार्ग पर पांडेय का पुरा पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम नहर के किनारे बैठ कर फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। 

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन तरफ से घेरने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस वालों पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें एक आरोपी महुला डाड़ी गांव निवासी शिवम यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 

पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया। घायल आरोपी शिवम यादव को इलाज के लिए सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं
मुठभेड़ में घायल शिवम यादव महुला डाड़ी रौनापार का निवासी है। वह शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर हत्या का प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 संगीन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके साथ एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें