फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौलिया अस्पताल बना एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
अतरौलिया में सौ सैया अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने जहानागंज स्थित सीएचसी कोल्हूखोर को एल-2 अस्पताल बनाने का विचार बदल दिया है। अब अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल को एल-2 अस्पताल बनाने की बात कही गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को 100 शैय्या बेड संयुक्त मैटरनिटी चिकित्सालय अतरौलिया का निरीक्षण किया। एल-2 अस्पताल में सभी सविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत 100 शैय्या संयुक्त मैटरनिटी चिकित्सालय अतरौलिया को एल-2 अस्पताल घोषित किया गया है। इसके प्रथम तल पर 20 बेड, द्वितीय तल पर 25 बेड तथा तृतीय तल पर 25 बेड की व्यवस्था की जा रही है। सभी तलों पर 4-4 शौचालय उपलब्ध हैं। सभी तलों के सभी कमरों में सीसी टीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसमें 20 बेड आईसीयू के लिए उपलब्ध हैं। 35 आक्सीजन किट उपलब्ध हैं। चार वेंटीलेटर हैं। चार प्राइवेट वार्ड हैं। इसमें आवश्यकता पड़ने पर चार और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को सभी तलों के सभी कमरों में माइक सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। डाक्टरों द्वारा कोई संदेश देना होगा तो माइक द्वारा दिया जा सकता है। इसी के साथ ही 10 सफाई कर्मियों को भी अटैच किया गया है। एल-2 अस्पताल में एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सीसी टीवी व माइक को कन्ट्रोल किया जाएगा।
दुर्गाजी इंटर कालेज में एल-1
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा का भी निरीक्षण किया। इंटर कालेज में दो विंग हैं, यूपी और सीबीएसई बोर्ड के है। कोविड-19 के दृष्टिगत इसमें यूपी बोर्ड को एल-1 अस्पताल बनाया गया है। इसमें 50 बेड लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने इसमें 50 बेड और जोड़ने के लिए निर्देश दिए। इस विद्यालय में कुल 16 कमरे हैं। यहां भी जिलाधिकारी ने सीसी टीवी कैमरा, सफाई कर्मियों की व्यवस्था व शौचालय की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रबंधक दुर्गा जी इंटर कालेज को इस आपदा की घड़ी में सहयोग करने की अपील की। सीबीएसई बोर्ड के चार कमरों को भी चिकित्सकों व कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा तथा कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस मौके पर सीआरओ हरी शंकर, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसडीएम अतरौलिया दिनेश कुमार मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी 100 शैय्या बेड अतरौलिया केके झा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें