आजमगढ़। खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार (साई), भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली व आजमगढ़ एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेल ही मेरी पहचान एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर को होगा। आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इस लीग में केवल बालिकाओं के लिए अंडर-14 एवं अंडर-16 वर्ग में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का लक्ष्य है। अंडर-14 वर्ग में जन्म तिथि 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच, अंडर-16 वर्ग में जन्म तिथि 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होनी चाहिए। एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके सत्येन ने बताया कि अस्मिता, खेल ही मेरी पहचान, मंच के जरिये पूरे देश के जिलों में बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारा जा रहा है, ताकि आने वाली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की बेटियां देश का नाम रोशन कर सकें। रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इसके लिए मुजम्मिल खान एवं अनिल तिवारी, मोबाइल: 9918726480 / 7307911885, इच्छुक बालिकाएं रजिस्ट्रेशन करा लें।