फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के शिखर पर सूरज की तरह चमकता रहेगा अटलजी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि विभिन्न स्थानों पर मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम राजनीति के शिखर पर सूरज की तरह चमकता रहेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ नन्हकू राम सरोज, बृजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, महेंद्र मौर्या, आनंद सिंह, राजीव शुक्ला, रामचंद्र यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने अपने आवास पर विनय प्रकाश गुप्त, पंकज सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, मंजुल वर्मा के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। ध्रुव सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। राजनीति में उनकी बेदाग छवि के लिए भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्षी दल भी उनका सम्मान करते हैं। ओजस्वी वक्ता, पत्रकार, कवि अटलजी का संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। लालगंज भाजपा की ओर से पुण्यतिथि मैरिज हाल में मनाई गई। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। पोखरन में परमाणु विस्फोट करके यह साबित कर दिया कि भारत न तो किसी से डरने वाला है और न तो किसी के सामने झुकने वाला है। ओमप्रकाश सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, विजय सोनकर, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, इंद्राज चौहान, शिव सागर बर्नवाल, कृष्ण कुमार मोदनवाल उपस्थित रहे। अहरौला के पखनपुर स्थित कार्यालय पर लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद किया। नरेंद्र सिंह, सूबेदार गिरी, जगत नारायण सिंह, प्रेम सागर मोदनवाल, पीयूष सिंह, राजकुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें