आजमगढ़। सरकारी कार्यालयों पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मुख्य कार्यालय और शिविर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया। मंडलायुक्त ने कहा कि इस आजादी को पाने के लिए न जाने कितने ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने मौत को गले लगा लिया। देश सदैव सभी स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी रहेगा। देश के अमर शहीदों के कुर्बानियों के बदले में हमें स्वतन्त्र भारत में जो अधिकार मिले हैं उसका उपयोग पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा, ईमानदारी और सहयोग की भावना से करें। अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र, बंश बहादुर वर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं डीएम राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया गया। सीआरओ हरीशंकर, एसडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं विकास भवन पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डा. एके मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में प्राचार्य डा. आरपी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके डा. निर्भय द्विवेदी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।