फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना पूर्व प्रधानमंत्री 91वां जन्मदिन

Fri, 25 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय पर अटल जी के चित्र पर लोगों ने तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

  जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा की अटल जी का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत का चतुर्भुज विकास हुआ। उनके व्यक्तित्व को किसी राज्य या क्षेत्र की सीमा में नही बांधा जा सकता। भारतीय जनता पार्टी 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा की अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनका व्यक्तित्व अंतर्राष्ट्रीय है। उन्होंने अटल जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई दी। इस मौके पर श्यामनारायन सिंह, रमाकांत मिश्र, सचिदानंद सिंह, जयप्रकाश पांडेय, घनश्याम पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह पटेल, विद्याधर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार मार्टीनगंज और पल्थी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अटल जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दिनेश जायसवाल, सूर्यभान मौर्य, अजय पाल, पप्पू चौहान, घनश्याम यादव, विनीत जायसवाल, पप्पू राय, बेदी गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें