फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मां की महत्ता बताई

Fri, 25 Dec 2015 11:37 PM IST
जहानागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के धनहुंआ स्थित एसकेडी इंटर कालेज में शुक्रवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य वाराणसी सतीश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर की। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में मां का सर्वोच्च स्थान है। बच्चों में संस्कार, विनम्रता, सहनशीलता आदि सद्गुणों का विकास मां के द्वारा ही किया जाता है। अधिक लाड-प्यार और ममता से बच्चों का बिगड़ जाना स्वाभाविक है, इस पर ध्यान दें। अंत में प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन कुमारी बबीता चतुर्वेदी और सुशील ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर ओम प्रकाश चौबे, ज्योत्सना सिंह, राजेश्वर गुप्ता, सुनील, अनंत, किरन सिंह, डा. कैलाश यादव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें