फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने वाली सहायक अध्यापिका पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के मामले में प्रशासनिक अधिकारी के बाद अब सहायक अध्यापिका पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया था। देवगांव थाने की पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। जानकारी मुताबिक 2014-15 में में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ उत्तम गुलाटी ने 340 पदों पर सहायक अध्यापकों की नियुक्तियाें के लिए विज्ञापन निकलवाया था। 2015-16 में संयुक्त शिक्षा निदेशक रहे अखिलेश पांडेय व राम चेत के कार्यकाल में दौरान 252 शिक्षकों की तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

2020 में तत्कालीन संयुक्त निदेशक एपी वर्मा के पास आठ शिक्षकों के खिलाफ फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की शिकायत पहुंची थी। जिन्हें बर्खास्त किया गया था। संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच में मंडल के 22 शिक्षकों की शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी और कूटरचित पाए गए।
आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़ जनपद में 10, मऊ के आठ और बलिया के चार शिक्षक शामिल थे। उक्त शिक्षकों की हुई जांच में पाया गया कि शिक्षिकाओं ने मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की थी। डीआईओएस के पत्र के आधार पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि महिला शिक्षक प्रीति सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी पर दर्ज हुआ था मुकदमा
आजमगढ़। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर की तहरीर पर सोमवार को शहर कोतवाली में कार्यालय के तत्काली वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। मनीष कुमार पर अभिलेख गायब करने और फर्जी नियुक्ति प्रकरण में संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। मनीष कुमार वर्तमान समय में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय आजमगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
राजकीय विद्यालयों में भर्ती हुए शिक्षकों की जांच में फर्जीवाड़ा किया गया था। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कार्यालय सहायक मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। अब राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में तैनात सहायक अध्यापक प्रीति सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें