फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में अशोक, हर्षिता अव्वल

Tue, 10 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जबकि निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अशोक और सीनियर में हर्षिता के अव्वल रहने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन



 कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जायसवाल और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मां दुर्गा की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत हुई।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में समूह-अ जूनियर वर्ग में अशोक चौरसिया और समूह ब सीनियर वर्ग में हर्षिता राय प्रथम रही।
विज्ञापन


इनके साथ ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विषय में टाप करने वाली छात्रा प्रिया तिवारी को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न  देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. शारदा सिंह और संचालन विभाष सिन्हा ने किया। इस मौके पर  अभिषेक जायसवाल, डा. अखिलेश सिंह, डा. गीता सिंह, बाबू पुच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें