फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीक्यू टेस्ट में जिले के दो पुलिस कर्मियों ने बनायी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश स्तर पर साइबर अपराध को लेकर आयोजित साइबर क्योटिंट टेस्ट (सीक्यू टेस्ट ) में जिले के दो पुलिस कर्मियों आशीष पांडेय और मनीष सिंह ने भी टॉप-12 में जगह बनाई है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने दोनों पुलिस कर्मियों को बधाईयां देते हुए और बेहतर करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

जिले के पूर्व एसपी व वर्तमान में एसपी क्राइम उत्तर प्रदेश त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में शनिवार को प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन रूट 64 इनफोसेस रिसर्च फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन साइबर क्योटिंट टेस्ट आयोजित किया गया था। जिसका रिजल्ट भी घोषित हो गया है। टॉप-12 की सूची में जिले के दो होनहार पुलिस कर्मी शामिल है। साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन में तकनीकी दक्षता की इस ऑन लाइन परीक्षा में सीसीटीएनएस सेल में नियुक्त कंप्यूटर आपरेटर आशीष पांडेय जहां दूसरे स्थान पर रहे तो वहीं साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी मनीष सिंह ने चौथा स्थान पाया। जनपद के इस होनहार पुलिस कर्मियों को एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह, रूट 64 इनफोसेस रिचर्स फाउंडेशन के चीफ अमित दूबे ने बधाईयां दी है। प्रमाणपत्र के साथ इन दोनों कर्मियों को फाउंडेशन द्वारा चार माह की नि:शुल्क एडवांस साइबर क्राइम इंवेस्टीगेशन एवं साइबर फारेंसिक की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें