फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ आशाओं ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आशाएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ आशाओं ने मोर्चा खोल दिया है। डॉ. शौकत अली पर आशाओं ने परेशान करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुसुम देवी स्वास्थ्य केंद्र में बीसीपीएम पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि मैं अनुसूचित जाति से हूं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोबाइल पर गलत मैसेज भेजते हैं। परेशान भी करते हैं। मना करने पर गाली गलौज के साथ ही पीटने की धमकी दी जाती है। आशाओं ने जीयनपुर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आशाओं का कहना था कि अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो शनिवार से धरने पर बैठेंगी। कुसुम देवी, सुषमा, प्रमिला राय, प्रमिला सिंह, बृजकुमारी राय, संध्या राय, मुनीता साहनी, ज्ञानमती, गीता यादव, रेनू, कमलावती देवी, रीता यादव, बृज कुमारी सिंह, शीला त्रिपाठी, सुषमा चौहान मौजूद थीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शौकत अली ने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। समय से आने के लिए कहे जाने पर विरोध किया जा रहा है। आज कुछ लोग लेट आए थे उनको अनुपस्थित कर दिया गया। इसलिए ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें