फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम प्रधान पद के लिए हुए 14 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचआजमगढ़। जनपद में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान के पांच, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 116 पदों के लिए हो रहे उपनिर्वाचन के तहत बृहस्पतिवार को नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन ग्राम प्रधान के पांच पदों पर कुल 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

अहरौला विकास खंड के सीरपट्टी अनारक्षित ग्राम प्रधान पद के लिए पांच नामांकन दाखिल हुए। इसमें संतोष, महेंद्र, विजय कुमार, नम्रता पत्नी विभूति नारायण और विभूति नारायण ने नामांकन किया। वहीं पवई विकास खंड की करौंजा ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति सीट के लिए मीरा पत्नी हेमंत और ईश्वर कुमार ने नामांकन किया। पवई विकास खंड की ही दूसरी ग्राम पंचायत खैरूद्दीनपुर अनारक्षित सीट के लिए एक नामांकन आशा पत्नी कमलेश ने किया। वहीं महराजगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत भटौली के अनारक्षित ग्राम प्रधान पद के लिए चार नामांकन दयाराम, दयाराम, पंचानन और सुषमा पत्नी अवनीश कुमार ने दाखिल किया। जबकि मार्टीनगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत सोहौली के ग्राम प्रधान पद की अनारक्षित सीट के लिए रेखा पत्नी स्व. धनपाल और मदनलाल ने नामांकन किया। तरवां विकास खंड के भगवानपुर से सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय व नगरीय निकाय राकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामांकन वापसी होगी इसके बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। तीन फरवरी को मतदान और पांच फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें