फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर आशा बहुएं हुई आंदोलित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर शनिवार को अहरौला सीएचसी पर तैनात आशा बहुएं और संगिनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. योगेश कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित मांगपत्र के संबंध में आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बृजबाला सिंह ने कहा कि दिसंबर 2020 को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने तत्काल भुगतान करने का निर्देश सीएससी प्रभारी को दिया था। इस बीच कई बार हम लोगों की वार्ता सीएचसी प्रभारी से हो चुकी। लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हुआ। आशाएं आर्थिक संकट से गुजर रही है, किसी तरह गृहस्थी की गाड़ी चल रही है। बृजवाला सिंह ने कहा कि अगर आशाओं के मानदेय का अविलंब भुगतान नहीं हुआ तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भूख हड़ताल करेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान आशा संघ की ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह, आशा देवी, शारदा मौर्य, फूलमती देवी, सुमन, शकुंतला, सरला श्रीवास्तव, बीना मौर्या आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें