फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही रोशनी से नहा उठा फूलपुर कस्बा

विज्ञापन
शहर के मातबरगंज क्षेत्र से दीपावली के अवसर पर भवनों पर की गई लाइटिंग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेजवां। दीपावली पर शनिवार को फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रो में शाम होते ही पूरा क्षेत्र रोशनी से नहा उठा। दीपों से सजाई गई रंगोली और झालरों से घर सजे रहे। शाम होते ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान जगमगा उठे। शाम को पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों ने शाम को आतिशबाजी का खूब लुत्फ उठाया। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पर तमसा-मंजूषा तट पर सतरंगी छटा का दृश्य देखने लायक था।
विज्ञापन

शाम होते ही लोग अपने घरों को रोशन करने में जुट गए। व्यवसायी कारोबार में होने वाले लाभ से प्रसन्न थे तो लोग अपनों को गिफ्ट देकर और उनसे गिफ्ट लेकर खुश थे। बच्चे भी बड़ों के साथ मनपसंद सामान खरीदकर प्रफुल्लित हो रहे थे। सजावट की तैयारियां भी पहले से ही कर ली गईं थीं। शाम के पांच बजते ही घरों पर लटके रंग-बिरंगे झालर जैसे जले पूरा परिवेश प्रकाशमय हो गया। वहीं घरों की छतों पर मोमबत्तियां और दीए जलाए गए। घरों के सामने बच्चों ने आतिशबाजी की तो बड़ों ने घरों में लक्ष्मी पूजन कर उनके आने की कामना की। प्रतिष्ठानों पर हुई सजावट भी देखने लायक थी। शनीचर बाजार, मंगल बाजार, रोडवेज पर लाई-गट्टा के साथ काजू, अंजीर की खूब खरीदारी हुई। गट्टा, चिउड़ा, लावा, चिक्की और चीनी से बनीं मिठाइयों की खूब मांग रही। ड्राईफ्रूट के भी गिफ्ट पैक बनाए गए थे। इनकी कीमत 700 से 1500 रुपये तक की थी। सबसे ज्यादा बूंदी के लड्डू, खोवा, ड्राईफ्रूट, मिक्स बर्फी और काजू बर्फी की डिमांड रही। शहर में इस बार मिठाई के गिफ्ट पैक भारी मात्रा में बिके। मिठाइयों को शानदार पैकेट में सजाया गया था। इनमें काजू, किशमिस, बादाम, अखरोट आदि डाले गए थे। इसके साथ ही चाकलेट के डिब्बे और बिस्किट के पैकेट को भी गिफ्ट आइटम का रूप दिया गया था। खुले खोवा का ड्राईफ्रूट मिक्स 400 रुपये किग्रा, छेने की मिठाई 380, जबकि बूंदी का लड्डू 440 रुपये किग्रा बिका। सोन पापड़ी बाजारों में सोन पापड़ी के पैकेटों पर लोग ऐसे टूटे कि देखते ही देखते वह गायब ही हो गई। एक किग्रा से नीचे के पैकेट तो बाजार में नहीं मिल रहे थे। इस बार दिवाली पर लोगों ने मिठाई गिफ्ट देने के लिए सोन पापड़ी और सोहन लच्छी के 250 ग्राम व 500 ग्राम के पैकेट ज्यादा चुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें