फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर धमके उप परिवहन आयुक्त दलालों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप परिवहन आयुक्त मुखलाल चौरसिया बुधवार को अचानक उप संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में धमक पड़े। इस बीच दफ्तर में दलालों और कर्मियों में हड़कंप सरीखा माहौल रहा। दलाल इधर-उधर भाग खड़े हुए। उप परिवहन आयुक्त करीब एक घंटा तक फाइलों को खंगालते रहे। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय में आए आम जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भीड़ भी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि कार्यालय में एक भी दलाल नहीं भटकना चाहिए। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह अवगत करा सकते हैं। उन्होंने वादकारियों से कहा कि वे मौजूद अधिकारियों से स्वयं मिलकर सलाह-मशविरा लें, दलालों के चंगुल में आने से बचें। इसके साथ ही कार्यालय में मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए वह जनपद आए थे। उन्होंने कहा कि आवेदक खुद अपने मोबाइल से आवेदन कर लें। इसके बाद वह सीधे अधिकारियों से मिले। इससे दलालों पर अंकुश लग जाएगा। उप परिवहन आयुक्त करीब एक घंटा तक विभागीय फाइलों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें