फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट के माध्यम से अवैध वसूली करने के मामले में बयान दर्ज कराने कल लखनऊ जाएंगे एआरटीओ आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल के कई जिलों में एआरटीओ द्वारा एजेंट के जरिए की जा रही वसूली के मामले की जांच में एसआईटी को अहम सुबूत मिले हैं। इन सबूतों को पुख्ता करने के लिए एसआईटी ने एआरटीओ आजमगढ़ को भी लखनऊ बुलाया है। एआरटीओ अपना बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पूर्व में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए एजेंट के पास से बरामद रजिस्टर और फोन खंगालने के बाद एसआईटी को पता चला कि डेढ़ दर्जन एआरटीओ को वसूली की रकम पहुंचाई गई। एसआईटी की जांच में सामने आया कि एआरटीओ द्वारा वसूली की जा रही थी। हर जिले का प्रति ट्रक वसूली का अलग-अलग रेट तय था। यह रेट 1000 रुपये प्रति ट्रक से लेकर तीन हजार रुपये प्रति ट्रक प्रति चक्कर तक था। पैसों की वसूली के लिए बाकायदा एजेंट रखे गए थे जो पांच प्रतिशत कमीशन पर वसूली करते थे। वसूली गई रकम एआरटीओं के बताए गए ठिकानों पर पहुंचा दी जाती थी। एसआईटी ने वह पूरे लिंक निकाल लिए हैं जिसमें रुपयों की पूरी ट्रेल मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें