फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : कलाकारों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया संदेश, विभिन्न प्रांतों की वेषभूषा में सड़क पर उतरे

Sun, 29 Dec 2024 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सड़क पर दिखी भारत की कलात्मक झलक। कलाकारों ने सड़क पर मंच बनाकर रंग यात्रा के माध्यम से प्रस्तुती दी। जिसे देख हर कोई बस इनके रंग में खोकर रह गया।
विज्ञापन
सड़क पर कला का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हुनर संस्थान द्वारा प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा में आयोजित हुनर रंग महोत्सव अखिल भारतीय नाटक और लोक नृत्य समारोह के चौथे दिन देश भर से आए हुए कलाकारों ने सड़क को मंच पर बना कर रंग यात्रा के माध्यम से अद्भुत प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश देते हुए यह कलाकार जब नगर की सड़कों पर विभिन्न परिधानों में निकले तो लगा मानो पूरा भारत नगर की सड़कों पर उतर आया है। 14 प्रदेशों के इन कलाकारों में रॉकिंग डांस ग्रुप कैमूर बिहार,महाश्वेता कला केंद्र मैथन झारखंड।

विज्ञापन


इसके आलावा सप्तक सोशियो एंड कल्चरल ग्रुप असम,ब्लू एंड ब्राइट टैलेंट एकेडमी उड़ीसा,नटराज यूथ क्लब साहिबगंज झारखंड,तपस्या क्रिएटिव स्कूल आजमगढ़, दीपा अनीता ग्रुप असम, आराधना संस्कृति गोष्टी गोलाघाट असम, शंकर माधव सत्रीय संगीत महाविद्यालय कामरूप असम, 3 इडियट्स ग्रुप सुल्तानपुर, अन्वेषण थिएटर जाजपुर उड़ीसा,यूनाइटेड सोशल एंड कल्चरल वूमेन फोरम इंफाल मणिपुर, भदोही, मिर्जापुर के कलाकार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस रंग यात्रा का नेतृत्व सुनील दत्त विश्वकर्मा और अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया। रंग यात्रा में अजमतपुर कोडर ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, गौरव मौर्य, आदित्य, आकाश यादव, राकेश कुमार, कमलेश सोनकर, अभिषेक राय तोशी, सौरव सिंह, राज पासवान, रिमझिम प्रजापति, रिशीता यादव, आस्था दुबे आदि पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें