फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ से आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी चिंता का विषय : ओपी राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने हाल ही में एटीएस की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि एटीएस ने देश और समाज के हित में सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की जा रही कार्रवाई से देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस क्षेत्र को पार्टी अपना मजबूत गढ़ बताती है, वहीं से आतंकवाद से जुड़े मामलों में बार-बार गिरफ्तारियां होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को संरक्षण किसकी ओर से दिया जा रहा था। कहा कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी क्षेत्र में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहा है, तो यह जांच का विषय है कि उसे किसका संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें