फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बहला-फुसला दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की बरामदगी के बाद बयान व मेडिकल के आधार पर अपहरण के दर्ज मुकदमें में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

बीते नौ जून को मेहनाजपुर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही बृजेश उर्फ डब्बू सात जून को बहला-फूसला कर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच बच्ची की बरामदगी भी हो गई लेकिन आरोपी फरार रहा। बच्ची के बयान व मेडिकल के आधार पर अपहरण के दर्ज मुकदमें में पॉक्सो आदि की धाराएं भी जोड़ दी गई। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग को अपहृत कर दुष्कर्म करने वाला बृजेश मेहनाजपुर आटो स्टैंड के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें