फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 क्रय केंद्र प्रभारियों ने अधिक मात्रा में मिल संचालकों को दिया धान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अभीतक धान खरीद चल रही है जो 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं खरीदे गए धन 21 क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा अधिक मात्रा में मिल संचालकों को दे दिया गया। जांच में इसकी पुष्टि होने पर एआर कोआपरेटिव रामकिंगर द्विवेदी ने सभी के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने एडीसीओ मेंहनगर शिव प्रकाश सिंह, लालगंज विनोद सिंह, फूलपुर मनोज यादव, सगड़ी मु. इलियास अहमद व एडीसीओ सदर पशुपति खरे को सभी 21 क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराकर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों ने कुल 48 हजार, 40 क्विंटन धान राइस मिल संचालकों को दिया है। जिसके बदले 32 हजार, 65 क्विंटन चावल एफसीआइ में जमा हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एक लाट यानी 290 क्विंटन चावल एडवांस लेने के बाद ही राइस मिल संचालक को उसके बदले 430 क्विंटन धान दिया जाना निर्धारित है लेकिन इससे अधिक धान दिया गया है। उन्होंने साधन सहकारी समिति मेंहनगर, दामा, डीहा समस्ती, रेंडा, पिहुका सलेमपुर, सिंहपुर धन्नी, कूबा रघुवीरपुर, तरवां, बालनरायन मंझरिया, नेवादा, जमालुद्दीनपट्टी, सिकंदरपुर, असवनिया, मुड़हर, पिपरी मनिराम, गोमाडीह, कुरुथुआ, हांसा मतलूबपुर, पारा मिश्रौली, सुम्हाडीह और किशुनपुर के क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें