फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के बाद फिर धंसा सिधारी पुल का एप्रोच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी पुल का संपर्क मार्ग मरम्मत के दूसरे ही दिन रविवार को फिर धंस गया। पूरे दिन जलकल विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन की लीकेज दुरुस्त करने में जुटे रहे। शाम तक लीकेज की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सका।
विज्ञापन

सिधारी पुल के उत्तरी छोर का संपर्क मार्ग पाइप लाइन में रिसाव के कारण शनिवार को धंस गया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और दोनों तरफ से मार्ग को बंद कर दिया। इसके चलते मऊ और सिधारी ओर से आने वाले वाहनों को नरौली होते हुए शहर क्षेत्र में भेजा जाने लगा। पूरे दिन जलकल विभाग के कर्मियों ने इसकी मरम्मत की। रात के समय लोक निर्माण विभाग ने संपर्क मार्ग की धंसी जगह की मरम्मत कर दी। रात में जलापूर्ति के दौरान लीकेज से पानी के बहाव के साथ सड़क फिर धंस गई। जानकारी होने पर प्रशासन ने पुल पर आवागमन को बंद कर दिया।
जलकल विभाग के कर्मी पूरे दिन लीकेज की मरम्मत में जुटे रहे। मरम्मत का यह कार्य शाम को पूरा हुआ लेकिन देर शाम तक पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका था। जलकल के अवर अभियंता सुरेंद्र राम ने बताया कि शनिवार को भी लीकेज दुरुस्त किया गया था लेकिन पानी के दबाव के चलते फिर से खुल गया। पानी के बहाव से संपर्क मार्ग धंस गया।इसकी फिर से मरम्मत की गई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच के जेई आरएन यादव ने जलकल के काम पूरा करने के बाद रात में सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें