फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर करें दुकानदारों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न ब्लाकों में 95 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें निरस्त चल रही है। जिलाधिकारी की ओर से एक माह में इन दुकानों के लिए दुकानदारों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद भी नियुक्ति नहीं की जा सकी है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्राथमिकता के आधार पर दुकानदारों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि उचित दर दुकानों के निरस्तीकरण के आदेश की तिथि से अधिकतम एक माह के अन्दर नए उचित दर के विक्रेता की नियुक्ति अनिवार्य रूप से हो जाने के निर्देश हैं। अभी भी भारी संख्या में उचित दर दुकानों की नियुक्ति होनी शेष है। ये स्थिति अत्यन्त खेदजनक है। जनपद में जिन ग्राम पंचायतों में उचित दर दुकान की नियुक्ति होनी है, उसमें 20 विकास खंड के अन्तर्गत 95 दुकानें शामिल हैं। अजमतगढ़ में 04, अतरौलिया में 03, अहिरौला में 03, जहानागंज में 06, ठेकमा में 07, तरवां में 05, तहबरपुर में 03, पल्हनी में 09, पवई में 03, मिर्जापुर में 05, कोयलसा में 02, बिलरियागंज में 04, मुहम्मदपुर में 04, महाराजगंज में 05, मार्टीनगंज में 05, लालगंज में 10, सठियांव में 04, हरैया में 04, फूलपुर में 03 तथा विकास खंड रानी की सराय के 06 ग्राम पंचायतों में उचित दर की दुकानें रिक्त हैं। उन्होंने रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्रथम वरीयता, मिट्टी तेल के ऐसे फुटकर विक्रेता जिनके लाइसेंस खाद्य एवं रसद अनुभाग-7 द्वारा निरस्त कर दिए गए थे उन्हें द्वितीय वरीयता प्रदान करते हुए नियुक्ति के लिए खुली बैठक में प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम प्रस्ताव का परीक्षण तहसील स्तरीय कमेटी के माध्यम से कराकर उचित दर विक्रेता की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें