फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने इस संबंध में इच्छुक शिक्षकों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
शासन की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों (वित्तविहीन) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन के साथ शिक्षकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और संबंधित अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके अलावा अपने कार्यों के संबंध में पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन के बाद एक से 15 दिसंबर तक जनपदीय समिति आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन कर पात्र शिक्षकों का चयन करेगी। 16 से 30 दिसंबर तक मंडलीय समिति प्रस्ताव निदेशालय को भेजेगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक निदेशालय स्तरीय समिति चयन प्रक्रिया पूरी कर राज्य चयन समिति को प्रस्ताव भेजेगी।
राज्य स्तरीय समिति 15 से 24 जनवरी 2027 तक चयन की कार्यवाही करेगी। चयन के लिए शासनादेश दिनांक पांच सितंबर 2022 में निर्धारित मानकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। चयन के लिए संस्तुत शिक्षकों का चरित्र सत्यापन, सामान्य ख्याति और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें