फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं

Sat, 06 Jun 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुछ स्थानों पर लोगों ने पौधे लगाए तो कुछ ने गोष्ठियों का आयोजन कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। वहीं प्रतिभा निकेतन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण पर आकर्षक कलाकृतियां बनाईं।
विज्ञापन

आजमगढ़ विकास  संघर्ष समिति ने कुंवर सिंह उद्यान में नीम, आम सहित अन्य प्रकार के छायादार पौधे लगाए।  समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन ने कहा कि आज देश के साथ ही पूरे  विश्व में प्रदूषण की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अवैध तरीके से जंगलों की कटाई जारी है। जिसके चलते हमें प्रकृतिक का कहर झेलना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में कम से  कम एक पौधा जरूर लगाए। साथ ही उसका रख-रखाव करें। इस दौरान उन्होंने घोषणा  करते हुए कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में जो भी सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी, उसे  समिति पुरस्कृत करेगी। इस अवर पर ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद शर्मा,  आसिम, अनिल तिवारी, राजीव गुप्ता, संजय दूबे, शेषनाथ यादव, पारस सोनकर,  विजय चैरसिया, रूद्र प्रताप अस्थाना, बालेश्वर सिंह, हकीम बेग आदि  उपस्थित थे।
 इसी क्रम में राहुल नगर मड़या स्थित लियाफी के क्षेत्रीय कार्यालय पर गोष्ठी में लोगों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रवीण सिंह, लाल बहादुर, डा. आरपी राय, विजय चंद, संतोष दूूबे, राजकुमार, धर्मशंकर, अजय, इंद्रसेन, रामचंदर, मुस्तफा अंसारी, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। उधर प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज अतलस पोखरा में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखकर ही हम मानव जाति के भविष्य को सुरक्षित रख सकेंगे। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में कालेज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा को केंद्रित करते हुए मनमोहक कलाकृतियां बनाई। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुनील विश्वकर्मा, रमाकांत वर्मा, डा. संजय यादव, धु्वचंद मौर्य, शरद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मालटारी संवाददाता के अनुसार श्रीगांधी पीजी कालेज के छात्र नेता शैलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। सभी ने लोगों से कम से कम एक पौधा जरूरत लगाने की अपील की। इस मौके पर डा. शैलेश पाठक, डा. प्रदीप राय, शिवबचन, अमित कुमार, अमित, अनुराग यादव आदि उपस्थित थे।
फूलपुर संववाददाता के अनुसार उमापति माडर्न वेलफेयर सोसायटी और माडर्न कंप्यूटर सेंटर में ‘पर्यावरण एवं मानव‘  विषय पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए सोसाइटी के सचिव गोविंद कुमार यादव ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरे से बचा जा सकता है। बीडीसी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमें पेड़ों के क्षरण को रोकने पर काम करने की जरुरत है। तभी गोष्ठी को विष्णु मोदनवाल ने भी संबोधित किया। गोष्ठी के समापन पर विश्रामघाट गढ़वा में लोगों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, अंशुमान, पंकज प्रजापति, प्राची, आयुषी, गौतम यादव, नरसिंह, पन्नालाल मोदनवाल, अरशद, मो.आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें