फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ महोत्सव से जुड़ने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की स्थापना दिवस के अवसर पर 18 से 22 सितंबर तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन होगा। सोमवार को नवागत डीएम नवनीत सिंह चहल ने कार्यक्रम स्थलों हरिऔध कला केंद्र और राजकीय पाॅलिटेक्निक मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से आजमगढ़ महोत्सव से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने हरिऔध कला केंद्र में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली। फिर पाॅलिटेक्निक मैदान में पहुंच कर वहां चल रही तैयारियों को जायजा लिया। डीएम ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव के आयोजन स्थलों पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। शेष तैयारी महोत्सव से पूर्व पूरी हो जाएगी। उन्होंने सभी जनपद वासियों को बधाई देते हुए महोत्सव से जुड़ने के लिए कहा। महोत्सव की औपचारिक शुरुआत एक दिन पूर्व ही हो जाएगी। इसमें कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सीओ सिटी गौरव शर्मा। सीओ सदर शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें