फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मस्जिद को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना अंतर्गत ग्राम सभा पुरसुड़ी में मस्जिद के निर्माण को लेकर सोमवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली और आश्वासन दिया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व ग्राम पुरसुड़ी में नई मस्जिद के निर्माण को लेकर भारी तनाव हो गया था। बिना अनुमति के हो रहे मस्जिद के निर्माण को एसडीएम लालगंज के निर्देश पर रोक दिया गया था। मुस्लिम पक्ष की ओर से मोफिद शाह, गुफरान खान आदि ने प्रशासन को बताया था कि यह मस्जिद नहीं बन रही है बल्कि मोफिद शाह का घर बन रहा है। उसके बाद मामला शांत हो गया था। कुछ दिनों से उसी के बगल में कुछ निर्माण चल रहा है। उस निर्माण की आड़ में विवादित ढांचे को मस्जिद का रूप दे दिया गया एवं रविवार की रात में उसके तीनों द्वारों को पक्की सीमेंटेड ईंट द्वारा बंद कर दिया गया। ताकि अंदर कुछ दिखाई ना दे एवं कोई जा ना सके। खिड़की से झांकने पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है के अंदर दो ताखे बने हुए हैं जो मस्जिद में उपयोग में लिए जाते हैं। सोमवार को पुरसुड़ी गांव निवासी भाजपा नेता राजेश विश्वकर्मा की पहल पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद एवं बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश राय एवं विश्व हिंदू परिषद नेता अजय जायसवाल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी थे। राजेश विश्वकर्मा ने बरदह थाने पर शिकायती पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें