लफिया गांव निवासिनी छात्रा अंविता सिंह। संवाद
- फोटो : कार्यशाला के दौरान शपथ लेते अधिकारी व अन्य।
देवगांव। लफिया गांव निवासी अंविता सिंह ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लफिया गांव निवासी अंविता सिंह, पीयूष कुमार सिंह की पुत्री हैं।
अविंता आर्मी पब्लिक स्कूल अहमदनगर में कक्षा तीन की छात्रा हैं। मात्र 10 वर्ष की उम्र में उन्होंने किक बॉक्सिंग में उल्लेखनीय प्रतिभा का परिचय दिया है।
वह किक बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन महाराष्ट्र के कोच सचिन मकसेर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह प्रतियोगिता चार से आठ फरवरी तक केडी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित हुई, इसमें देश-विदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंविता ने पॉइंट फाइट यंगर कैडेट फीमेल (-37 किग्रा) वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।