फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका चौहान प्रथम, यशस्वी व वंदना द्वितीय

विज्ञापन
20वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चे। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
आजमगढ़। 20वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल परिसर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला, आईपीएस के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से गांधीवादी विचारधारा और शास्त्री जी के सिद्धांतों को उकेरा। सेनानायक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गांधी और शास्त्री के आदर्शों, विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
उधर प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा अंशिका चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ की यशस्वी विश्वकर्मा और कक्षा पांच की वंदना चौहान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा आठ की अनुष्का प्रजापति और कक्षा पांच की सृष्टि कन्नौजिया तृतीय रहीं। संचालन सहायक अध्यापक जितेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक डॉ. अजय विक्रम सिंह, शिविरपाल अमरनाथ यादव, पीएमएस प्रभारी पीसी राहुल मद्धेशिया, प्रभारी सहायक स्वास्तिक पांडेय और प्रधानाचार्या पूजा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें