फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1879 मरीजों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
मुहम्मदपुर ब्लाक के नंदाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। स्रोत-विभा
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 84 चिकित्सकों और 262 पैरामेडिकल कर्मियों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

कुल 1879 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 857 पुरुष, 742 महिलाएं और 280 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 50 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
एसीएमओ डॉ. अब्दुल अजीज ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरीगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़, सठियांव और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब जांच, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मुबारकपुर में यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण से संबंधित ऑनलाइन रिपोर्टिंग की समीक्षा करते हुए समय से रिपोर्टिंग पूरी करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकट, बिलरियागंज में आयोजित मेले का निरीक्षण कर ओपीडी, जांच और उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया और मरीजों को समय से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेले में जांच के दौरान 302 मधुमेह, 289 गैस्ट्रिक, 212 त्वचा रोग, 172 श्वसन रोग और 104 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। इसके अलावा 107 कुपोषित बच्चों, 78 गर्भवती महिलाओं, 35 लिवर रोग, 21 एनीमिया, 15 टीबी तथा दो प्रसूति संबंधी मरीजों को भी चिकित्सकीय सेवाएं दी गईं। अन्य बीमारियों से संबंधित 804 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 181 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।
सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही जांच, उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दवा, जांच, साफ-सफाई और रिपोर्टिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें