फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का एक और युवक मिला पॉजिटिव, अंबेडकरनगर में आईसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मेजवां। जिले का एक और युवक कोरोना पॉजिटिव है जो अंबेडकर नगर में आईसोलेट है। कुछ दिनों पूर्व वह मुंबई से अपने ससुराल अंबेडकरनगर आया था। वहां से कुछ घंटों के लिए फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शनिचर बाजार स्थित अपने घर पर भी पहुंचा था जहां वह अपने मां-पिता व भाई से मिला था। उसके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शनिचर बाजार निवासी युवक कुछ दिनों पूर्व मुंबई से अपने ससुराल अंबेडकरनगर जिले के परसौलिया बाजार पहुंचा। यहां से वह कुछ घंटों के लिए अपने घर भी आया था और माता-पिता व भाई से मिल कर वापस ससुराल लौट गया था। वहां कुछ परेशानी होने पर वह अस्पताल जांच कराने पहुंचा तो संदिग्ध मानते हुए उसे क्वारंटीन कर दिया गया और सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। उसकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद उसे अंबेडकरनगर में ही आईसोलेट कर दिया गया और उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री खोजी जानी शुरू हो गई। सूचना आजमगढ़ में आई तो सीएमओ ने एमओआईसी फूलपुर को उसके गांव भेज कर पता लगाया। पॉजिटिव मिले फूलपुर कोतवाली के शनिचर बाजार निवासी युवक के साथ उदपुर गांव का भी एक युवक मुंबई से लौटा है। कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर सीएचसी फूलपुर की टीम उदपुर गांव पहुंच गई है। एमओआईसी डॉ. रामआशीष सिंह यादव ने बताया कि कांटेक्ट हिस्ट्री तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें