फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से एक और की मौत, 22 नये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गुरुवार से कोरोना संक्रमण से जहां एक मौत हुई है वहीं, 22 नये संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 40 नये कोरोना संक्रमिते मिले थे। गुरुवार 57 कोरोना संक्रमित स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अभी तक कुल 4547 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4030 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 453 पहुंच गई है। रिकवरी दर 88 फीसद के आसपास है। अब तक 87 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार सुबह मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. नियाज हसन ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ निवासी व्यक्ति को 20 सितंबर को भर्ती किया गया था। इनकी सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 87 पहुंच गई है।
वहीं, गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में उम्हरुआं में एक, कृष्णानगर कालोनी बलरामपुर में एक, गिरधरपुर देवगांव में एक, हरैया के उर्दिहां में दो, बूढ़नपुर शेरवा में एक, शहर के रैदोपुर में दो, कालीचौरा में दो, जिले जेल में एक, मोहम्मदपुर के चक मेवेवा में दो, रासेपुर में एक, सठियांव के पुसड़ा आईमा में एक, मुंडा जाफरपुर में एक, गोहना में एक, भेदौरा में एक, सरैया रत्नावे में एक, अतरौलया के आमेपुर में एक, सीएचसी अतरौलिया में एक, मेहनगर के जोकरा में एक, पासीपुर में एक, छीही में एक, गेलवारा में एक, जातापुर में एक, पीएसी बलरामपुर में एक, गोपालपुर में एक, करीमपुर मिर्जापुर में एक, सरैया कला पवई में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें