फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समागम रिदम्स 2025 का धमाकेदार आगाज

विज्ञापन
21 राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदर्शन करत - फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त कार को खींचता हाइड्रा। स्रोत यूपीडा
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समागम ‘ रिदम्स 2025 ’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। आठ से 18 दिसंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय आयोजन की शुरुआत डॉक्टर संकाय और कॉलेज कैंपस टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच से हुई।
विज्ञापन

उद्घाटन जिलाध्यक्ष भाजपा ध्रुव सिंह, एससी / एसटी आयोग के सदस्य तीजा राम तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश्वरी कांत पांडे और कृष्ण बिहारी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर संकाय ने निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन बनाए। जवाब में कॉलेज कैंपस की टीम मात्र 65 रन पर सिमट गई। डॉक्टर संकाय की ओर से प्राचार्य डॉ. बीके राव ने 20 रन बनाए, जबकि डॉ. सूरज बाली ने 41 रन की नाबाद पारी खेलते हुए गेंदबाजी में भी तीन विकेट लिए। डॉ. पंकज चौधरी ने दो ओवर में तीन विकेट लिया। डॉ. सूरज बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस समागम में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, चेस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें एमबीबीएस 2021 से 2025 बैच, 2018 बैच के जूनियर डॉक्टर, 2020 बैच के एमडी / एमएस इंटर्न तथा सीनियर रेजिडेंट्स भाग ले रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. वीके राव ने कहा कि यह समागम पहली बार विधिवत रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी सामंजस्य बढ़ाने का अवसर देता है। छात्रों का कहना है कि यह आयोजन उनके लिए मनोरंजन के साथ टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें