फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना को रखा व्रत

विज्ञापन
शहर के पुरीनी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में भैया दूज की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मंगलवार को बहनों ने अन्नकूट और भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया। भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए बहनों ने व्रत रखा। घरों में कई तरह के पकवान बनाए। हर मुहल्लों में महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा की। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भैयादूज की धूम रही।
विज्ञापन

भैयादूज पर्व को लेकर सुबह से ही बहनों में उत्साह दिखा। भगवान गोवर्धन को चढ़ाने के लिए बाजार में लाई और विशेष रूप से चीनी की बनी मटका, हाथी, घोड़ा आदि मिठाइयों की खरीदारी की गई। दिन भर व्रत रह बहनों ने गोवर्धन पूजा के लिए भोर में ही गोबर एकत्र करने में जुट गई थीं। घरों में कई तरह के पकवान बनाए गए। श्रद्धा भाव से घरों की साफ-सफाई कर गाय के गोबर से पुताई की। नगर के एलवल, रैदोपुर, मातवरगंज, सिविल लाइंस, फराश टोला, अनंतपुरा, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, बदरका, सिधारी सहित सभी मुहल्लों में गोबर से विशेष स्थान पर पोताई की और गोबर से ही गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई। पूजा स्थल पर जुटी बहनों ने श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा की। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैया दूज श्रद्धा के साथ मनाया गया। अंबारी में फूलपुर तहसील के माहुल, पल्थी, दीदारगंज, पुष्पनगर, हुब्बीगंज, पलिया, खांजहापुर, बिलारमऊ, गोधना, मैगना, पवई, पांडेय के पूरा आदि बाजारों और गांवों में अन्नकूट व भैयादूज धूमधाम से मनाया।

फूलपुर तहसील क्षेत्र में अन्नकूट एवं भैया दूज पर पूजन करती युवतियां।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें