फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया पशु तस्कर निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय थाने पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पकड़ कर लाए गए पशु तस्कर की मेडिकल जांच के दौरान रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आ गई। पशु तस्कर को तत्काल अस्पताल भेज कर आईसोलेट कराया गया तो वहीं थाना परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिरसाल गांव निवासी एक पशु तस्कर की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। पशु तस्करी के कई मामले उस पर दर्ज है। सोमवार को पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता पा ली। पकड़ने वाली पुलिस टीम उसे लेकर थाने पर पहुंची जहां चालान आदि की कवायद पूर्ण कराई गई। न्यायालय में पेशी के पूर्व पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना भी कराया तो कोरोना की जांच भी हुई। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आनन-फानन में पशु तस्कर को तत्काल अस्पताल भेज कर आईसोलेट कराया गया। इसके साथ ही थाना परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामायन सिंह ने बताया कि पूरे थाना परिसर को कोरोना एडवाइजरी के अनुरूप सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें