फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैसे के लेनदेन में पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोंछा गांव में सोमवार की दोपहर पैसे के लेनदेन में पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत दो को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थानाक्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी ज्वाला उर्फ तेजवीर सिंह (32) पशु व्यापारी थे। वह देवकलीतारन गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर व्यापार करते थे। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

ज्वाला सोमवार को उस व्यक्ति के यहां रुपये लेने गए थे। गोंछा गांव के पास दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ गया और इस दौरान उस कारोबारी के घर के एक सदस्य ने ज्वाला को बंदूक से गोली मार दी। गोली ज्वाला के पेट में लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसी दौरान एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और ज्वाला को लेकर मऊ के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद स्थित एक अस्पताल पहुंचे। वहां के चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने ज्वाला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मुबारकपुर थाने की पुलिस को मिली तो फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटनास्थल पर एसपी हेमराज मीना, क्षेत्राधिकारी सदर आईपीएस शुभम अग्रवाल, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मामले में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत दो को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें