फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को संरक्षित पशुओं की तस्करी का आरोपी बदमाश अशहद को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से असलहा, प्रतिबंधित मांस, नकदी व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी अशहद जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपार गांव का निवासी है। क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.35 बजे केशवपुर वन विभाग कार्यालय के पास चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन संदिग्ध रूप से आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, स्विफ्ट कार, लगभग 19 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस व 1400 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की बिक्री करता था। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय यादव सहित थाना जीयनपुर पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें