फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खराब सड़कों की मरम्मत नहीं होने से खफा ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज क्षेत्र में खराब सड़कों की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे उक्त मार्ग पर धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आगामी चुनावों में वे इसका जवाब देंगे और ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के संकल्प के साथ प्रदर्शन कर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं।
झोटीपुर से पासीपुर शारदा सहायक नहर के किनारे बना संपर्क मार्ग तथा नेवादा पेट्रोल पंप से बृजमनी, सोनपरा, कबेलपुर, कुम्हवट, लहरपार, यूसुफपुर, सौंसारे सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग करीब दस वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण सक्षम अधिकारी के मौके पर आकर ज्ञापन लेने की मांग पर अड़े रहे।
करीब 11 बजे तहसीलदार संजय राय मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की समस्या सुनी और उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
प्रदर्शन में सुनील तिवारी, रामउग्रह तिवारी, गणेश चौबे, राहुल मौर्य, अक्षय कुमार, रामअवतार दुबे, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, जवाहर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें