फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग से नाराज लोगों ने निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर में नाली व इंटरलॉकिंग में घटिया सामान के प्रयोग का आरोप लगाते हुए वार्ड के लोगों ने काम रोक दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चेयरमैन बदरेआलम ने वार्ड के लोगों को शांत कराया। वार्ड के लोगों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर पांच में कार्यदायी संस्था डूडा द्वारा ठेकेदार के माध्यम से 100 मीटर रास्ते पर इंटरलॉकिंग व बीच में नाली का निर्माण कार्य विगत दस दिनों से कराया जा रहा था। कार्य अभी खत्म नही हुआ था कि इंटरलॉकिंग धंसने लगी और नाली पर रखी पटिया धंसना शुरू हो गया। जिसे देख वार्डवासी भड़क गए और निर्माणाधीन रास्ते पर एकत्र होकर काम रूकवा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन बदरेआलम ने निर्माण कार्य में बरती गई लापारवाही को देखा और फोन के माध्यम से इसकी सूचना डूडा के परियोजना अधिकारी अरविंद पांडेय को दिया और वार्डवासियों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। वार्ड के सभासद ओमप्रकाश बिंद, शीला बिंद, अशोक, जियालाल, प्रेमा आदि ने चेयरमैन से पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेयरमैन ने वार्ड के लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें