फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। लौदह इमादपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने रविवार को दिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लौदह इमादपुर गांव निवासी सुभाष राम रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहता था। लॉकडाउन के चलते वह घर चला आया था। यहां उसके पास कोई काम नहीं था, जिससे परिवार में कलह का माहौल था। इसी कलह के चलते सुभाष की 40 वर्षीया पत्नी अनीता देवी ने रविवार को दिन में छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें