फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो और मौत, 23 नये मरीज मिले

विज्ञापन
अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कारोना की एंटी जेन किट से जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़नी जारी है। रविवार जहां दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है वहीं, 23 नये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 98 नये कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 3110कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2339 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 64 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 729पहुंच गई है। रिकवरी दर 75 फीसद के आसपास है। अब तक 64 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में हड्डी अस्पताल लक्षिरामपुर में दो, अजमतगढ़ के चैनपुर कोठिया में एक, खुरासन पटेलपुर में एक चिकित्सक, तहबरपुर के बसही बंदेदासपुर में एक, आहोपट्टी में एक, चक लालधर में एक, अतरौलिया के लोहरा में एक, गनपतपुर में एक, महाराजगंज के महेशपुर में एक, पीएचसी अजमतगढ़ के चिकित्सा प्रभारी, कोयलसा के भीलमपुर छपरा में दो, बिंद्राबाजार में एक, ब्रह्मस्थान में एक, सिधारी के कृष्णानगर में एक, लीलापुर में एक, कोलपांडेय में एक, बूंदा में एक संक्रमित मिला है।
लखनऊ में हुई दो कोरोना संक्रमितों की मौत
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से जनपद में दो और मौत हुई है। इसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग हरैया के बैदोली के रहने वाले थे। वो लखनऊ के केजीएमयू में 21 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें वहीं पर आईसोलेट कराया गया था। रविवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर के 17 वर्षीय किशोर को भी 28 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। इन्होंने ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण कर रहे टेस्टिंग का विरोध, पुलिस नहीं कर रही सहयोग
लाटघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवानंद यादव ने बताया कि बनावे गांव में सनिवार को 60 लोगों की टेस्टिंग हुई। इसमें 11 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। गांव में अभी और भी पाजव़िटिव लोग हैं। गांव के लोगों की ओर से टेस्टिंग का विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में डॉ. देवानंद ने उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को सूचना दे दी है। बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र के महाजी सिंघवारा सिकंधोपुर में टेस्टिंग के लिए पहुंचे तो वहां भी ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। हम लोग आशा के अगल-बगल कुछ टेस्ट करके वापस हो गए। पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें