फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर गन्ना तौल न होने से क्षुब्ध किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। क्षेत्र के सिकंदरपुर गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल नहीं हो रहा है, जिससे किसानों का गन्ना ट्रॉली पर ही सूख रहा है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को क्रय केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा व थानाध्यक्ष अतरौलिया दिनेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी पर गन्ना तौल न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दि सहकारी चीनी मिल सठियांव चालू हो गई है। गन्ना आपूर्ति भी की जा रही है लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी लापरवाह बने हुए हैं। किसानों ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर क्रय केंद्र पहुंच रहे लेकिन उनका गन्ना नहीं तौला जा रहा है। जिससे किसानों का गन्ना ट्रॉली पर ही सूख रहा है। इससे क्षुब्ध किसानों ने केंद्र पर ही हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा, थानाध्यक्ष अतरौलिया दिनेश कुमार यादव, बीज उत्पादन अधिकारी चीनी मिल किशोर कुमार मौके पर पहुुंचे। काफी समझाने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसान विनोद सिंह गौरव, शैलेंद्र मौर्य, श्यामजी सिंह सहित आदि का आरोप है कि दूर-दूर से गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर आए हैं लेकिन कई दिनों से यहां गन्ने की तौल नहीं हो रही है। जिससे करीब 15 ट्रॉलियों पर लदा गन्ना सूख रहा है। एसडीएम के निर्देश पर गन्ना तौल शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें