फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रशासन की अनदेखी से नाराज चालक अनशन के साथ अब करेंगे भिक्षाटन

विज्ञापन
रिक्शा स्टैंड पर धरना देते ऑटो चालक। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। वाहन चालक कल्याण समिति ‘संपूर्ण भारत’ के आह्वान पर रिक्शा स्टैंड पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से कोई पहल न होने पर चालकों का आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पदाधिकारियों ने घोषणा की कि अब आंदोलन का अगले चरण भूख हड़ताल के साथ भिक्षाटन होगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने प्रशासन के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि वाहन चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। एक दिन पहले हुई बारिश के दौरान धरनास्थल पर मौजूद चालक भींगते रहे।
रात्रि विश्राम के लिए नगर पालिका कार्यालय से रैन बसेरे की चाबी मांगी गई, लेकिन देने से इन्कार कर दिया गया।
सुरेश यादव ने कहा कि ड्राइवरों के पास लंबे समय तक आंदोलन चलाने के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं हैं। धरने पर बैठे चालकों के पास अब भोजन के लिए राशन और सब्जियां भी समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कोई सकारात्मक पहल नहीं की, तो चालक कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट से कचहरी तक भिक्षाटन करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें