इस दौरान लखनऊ से भी दो अधिकारियों की टीम जिले में पहुंची थी। टीम ने जून महीने में इस अभियान को संचालित किया। अभियान के दौरान टीम ने 64 वाहनों को बिना वैध परमिट और ओवरलोड माल की ढुलाई करते हुए पकड़ा।
इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही जुर्माना जमा किया। जो लोग जुर्माना नहीं जमा कर सके, ऐसे नौ वाहनों को संबंधित थानों में सीज किया गया। इसमें कंधरापुर में एक, अहरौला में तीन, गंभीरपुर में तीन और बरदह थाने में दो वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए और पकड़े गए वाहनों से खनन विभाग ने 25 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद इन गाड़ियों को छोड़ा गया।