फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 19 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
 कोटेदार पर अनाज वितरण में अनियमितता और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मेढ़ी गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। मांग की कि मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

 धरना पर बैठे रामभवन राम ने कहा कि गांव के लोग कोटेदार की मनमानी से परेशान हैं। उन्हें समय पर कोटे से निर्धारित अनाज नहीं मिलता है। जब अनाज आदि का वितरण होता है तो किसी को 15 तो किसी को 20 किलो गल्ला दिया जाता है। नाप-तौल में भी धांधली की जाती है।   कोई ग्रामीण इसका विरोध करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। रामनाथ, धर्मेंद्र राज, रामनवमी, अनिता, कौशिल्या आदि   ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि कोटेदार की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

 साथ ही समय से अनाज आदि का वितरण हो सके, इसकी व्यवस्था कराई जाए। ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह वृहद आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। धरना में लालमती, उर्मिला, फूला, कमली, तारा, विक्रमी, विद्या, सरिता, सोनमती, बृजेश निषाद, गनेश, विष्णु, पंचानंद, विजय कुमार, अशोक कुमार आदि ग्रामीण शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें