जनपद के सभी विकास खंडों में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों के साथ ही बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
डा. कैलाश यादव ने तीसरी बार मेंहनगर ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। एसडीएम बाबूलाल ने उन्हे शपथ दिलाई गई। सठियांव के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्वेता यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह ने शपथ दिलाई।
20 क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुपस्थित रहने के कारण शपथ नहीं ले सके। समाज कल्याण अधिकारी राजरतन सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख वंदना सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विधायक आदिल शेख की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मुहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख फाजिल शेख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम निजामाबाद एके सिंह ने शपथ दिलाई। जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर ने नवनिर्वाचित फूलपुर ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव को शपथ दिलाई।
मिर्जापुर ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव को ब्लाक एआरओ राघवेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। कोयलसा ब्लाक की ब्लाक प्रमुख कुमारी देवी को क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव द्वारा ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की मौजूदगी में रानी की सराय ब्लाक प्रमुख रूख्साना बानों के साथ ही बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव की मौजूदगी में पल्हनी ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव और बीडीसी सदस्यों को डीडीओ रंजीत सिंह ने शपथ दिलाई। पवई ब्लाक के ब्लाक प्रमुख सुरजा देवी और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ एसडीएम फूलपुर अमृत लाल विंद ने दिलाई।