मेहता पार्क में अपनी मागों को लेकर धरने पर बैठी आगनबाड़ी कर्मचारी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मेहता पार्क में धरना। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना पेंशन और ग्रेच्युटी दिए ही सेवानिवृत्त कर दिया गया है। ज्ञापन में इन्हें राज्यकर्मियों की तरह पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा हर पांच साल पर इंक्रीमेंट देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15000 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये मानदेय देने आदि की मांग भी की। इस मौके पर संगठन की जिला मंत्री उषा सिंह, द्रोपदी सिंह, शीला सिंह, कंचन मिश्रा, वंदना, रानी मौर्या, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, विद्या देवी, लाली, हीरामन सिंह यादव, नीतू पांडेय, किरन यादव, प्रतिमा, हेमावती देवी, सुशीला सिंह आदि मौजूद रहीं।