फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की शिव प्रतिमा, आक्रोश

विज्ञापन
अतरौलिया क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल में तोड़ फोड़ की सूचना के बाद के मौके पर जा - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा-कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित शिवमंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शिव प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में भारी संख्या में फोर्स के साथ सीओ बूढ़नपुर मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा का शांत कराया। टूटी हुई प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित करा दी गई है।
विज्ञापन

15 वर्ष पूर्व गांव में शिव मंदिर का निर्माण ग्रामीणों व तत्कालीन ग्राम प्रधान ने कराया था। मंदिर के मुख्य द्वारा पर लोहे का गेट लगा हुआ है। श्रावण मास में इस मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। जिसके चलते मंदिर का कपाट कभी बंद नहीं किया जाता था। इतना ही नहीं यहां कोई पुजारी भी नहीं रहता था। शुक्रवार की रात अराजक तत्व मंदिर में प्रवेश किए और शिव प्रतिमा के साथ ही शिव लिंग व सर्प को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण सुबह मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे तो प्रतिमा, शिवलिंग आदि को क्षतिग्रस्त देख कर उनके होश ही उड़ गए। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर आक्रोशित हो उठे। इस बीच सूचना अतरौलिया थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर सीओ बूढ़नपुर, एसओ अतरौलिया मय दल बल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया। सीओ ने ग्राम प्रधान व कुछ संभ्रांत लोगों से बातचीत कर लोगों के आक्रोश को शांत किया। इसके बाद लोगों के सहयोग से खंडित प्रतिमा व शिवलिंग के स्थान पर दूसरी प्रतिमा व शिवलिंग स्थापित कराने की कवायद शुरू करा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा ने अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश पुलिस महकमे को दिया। इस दौरान अतरौलिया के साथ ही कप्तानगंज पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें